फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Lokpal summoned records of village Nanakganj Grunt

Hardoi News: हरदोईः लोकपाल ने गांव नानकगंज ग्रंट के तलब किए अभिलेख

Wed, 14 Dec 2022 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Lokpal summoned records of village Nanakganj Grunt
हरदोई। मनरेगा मद से कराए गए कार्यों में गड़बड़ी की आशंका पर लोकपाल ने ग्राम पंचायत नानकगंज के अभिलेख तलब किए हैं। उन्होंने टड़ियावां के खंड विकास अधिकारी को पंचायत सचिव के माध्यम 22 दिसंबर को उनके कार्यालय में अभिलेख उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

मनरेगा लोकपाल डॉ. एके सिंह ने टड़ियावां बीडीओ को पत्र लिखकर कहा है कि ग्राम पंचायत नानकगंज ग्रंट में मनरेगा मद से कराए गए कार्यों के अभिलेख मांगने के बाद भी पंचायत सचिव ने अभी तक प्राप्त नहीं कराए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ने गांव में महेश के प्लाट से अनीता वर्मा के प्लाट तक मिट्टी, खड़ंजा कार्य और केसी गुप्ता के प्लाट से गोविंद के खेत तक नाला खोदाई का काम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अभिलेख मांगे गए थे लेकिन अभी तक अभिलेख कार्यालय को प्राप्त नहीं कराए गए हैं। इस कारण जांच का काम प्रभावित है। अभिलेख न दिया जाना मनरेगा अधिनियम का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed