फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Locked in a bag and threw the newborn in bushes

Hardoi: बैग में बंद कर नवजात को झाड़ियों में फेंका, बच्चे के रोने की आवाज सुनकर दौड़े लोग, सीएचसी में भर्ती

Tue, 11 Oct 2022 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Locked in a bag and threw the newborn in bushes
सीएचसी में नवजात बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक - फोटो : HARDOI
हरदोई जिले के लोनार कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को नकटौरा-वरवन मार्ग पर एक नवजात को बैग में बंद कर झाड़ियों में फेंक दिया गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 की टीम ने बच्चे को झाड़ियों से उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


नकटौरा पुलिया से कुछ दूरी पर बरवन मार्ग से गुजर रहे राहगीरों को मंगलवार दोपहर एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। झाड़ियों के पास पहुंचे राहगीरों को एक बैग के अंदर नवजात कपड़े में लिपटा मिला। राहगीरों ने घटना की सूचना 112 को दी। मौके पर पहुंचे सिपाही सुशील, वसीम, प्रमोद शुक्ला ने नवजात को बावन सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने नवजात का परीक्षण किया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं झाड़ियों में जिंदा नवजात के मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रहीं हैं। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि नवजात बालक है। पुलिस की सक्रियता से बच्चे की जान बची है। बच्चे के बारे में आसपास के गांवों में संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed