{"_id":"6009be298ebc3e30960c518a","slug":"hardoi-land-ganga-expressway-hardoi-news-office-hardoi-news-knp60736635","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अध्याप्ति यूनिट के कर्मचारी पहुंचे हरदोई, किया ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अध्याप्ति यूनिट के कर्मचारी पहुंचे हरदोई, किया ज्वाइन
विज्ञापन
हरदोई। लगभग 33 साल पहले लखनऊ शिफ्ट की गई जिले की भूमि अध्याप्ति यूनिट को डीएम अविनाश कुमार के विशेष प्रयास से पुन: जनपद स्थानांतरित कर दिया गया है। गुरुवार को यूनिट के छह कर्मचारियों ने जिले में पहुंच कर ज्वाइनिंग की। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में भूमि अध्याप्ति कार्यालय के लिए हॉल आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही यहां रूटीन पर काम शुरू हो जाएगा।
जनपद में वर्ष 1986 में भूमि अध्याप्ति यूनिट का गठन किया गया था, लेकिन एक साल के अंदर ही यूनिट को अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति अधिकारी नगर महापालिका लखनऊ-2 के रूप में लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया था। तब से लेकर अब तक भूमि अधिग्रहण व पुनर्ग्रहण से संबंधित कार्यों के लिए अधिकारियों को कर्मचारियों को लखनऊ के चक्कर लगाने पड़ते थे। हाल ही में शासन की महत्वाकांक्षी योजना गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण पर काम शुरू हुआ है। पहले चरण में भूमि के अधिग्रहण का काम होना है। भूमि अधिग्रहण का काम शुरू होने के दौरान यूनिट के 33 साल पहले लखनऊ शिफ्ट किए जाने की बात सामने आने पर डीएम अविनाश कुमार ने यूनिट को वापस लाने की कवायद शुरू की। डीएम के विशेष प्रयास से 14 जनवरी को भूमि अध्याप्ति निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
गुरुवार को यूनिट में शामिल छह कर्मचारियों ने जनपद पहुंच कर कार्यभार संभाल लिया। शेष 13 कर्मचारियों के एक या दो दिन में आने की सूचना है। जनपद पहुंचे कर्मचारियों ने ज्वाइनिंग देने के साथ ही एडीएम से मुलाकात की। एडीएम ने बताया कि कलक्ट्रेट में एक्सट्रा मजिस्ट्रेट के कार्यालय के सामने स्थित हॉल को भूमि अध्याप्ति कार्यालय के लिए आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही यूनिट यहां बैठकर व्यवस्थित ढंग से काम शुरू करेगी।
विज्ञापन
इनसेट
ये कर्मचारी पहुंचे जनपद
गुरुवार को अमीन प्रभात कुमार, अमीन पन्नालाल, वरिष्ठ सहायक रामकुमार चतुर्वेदी, कनिष्ठ सहायक फैसल सलीम, शूजा अख्तर रिजवी व सियाराम शामिल रहे।
इनसेट
भूमि अधिग्रहण का काम पकड़ेगा जोर, नामित होंगे अधिकारी
गंगा एक्सप्रेसवे जनपद के 86 गांवों से होकर गुजरेगा। शासन से निर्देश मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण के लिए प्रारंभिक स्तर पर काम शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि भूमि अध्याप्ति यूनिट के यहां शिफ्ट होने के बाद गंगा एक्सप्रेेसवे की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी ढंग से पूरी की जा सकेगी। यूनिट के यहां आने से अन्य योजनाओं में भी प्रभावी ढंग से काम हो सकेगा। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि यूनिट जनपद में जल्द ही काम शुरू करेगी। काम निर्बाध रूप से चलता रहे, इसके लिए डीएम द्वारा जल्द ही विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।