फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Keep away from the daggers, roadways will become your support

हरदोईः डग्गामारों से करें किनारा, रोडवेज बनेगी आपका सहारा

Tue, 19 Jul 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi,  Keep away from the daggers, roadways will become your support
फोटो-17- रोडवेज बस स्टेशन - फोटो : HARDOI
हरदोई। परिवहन निगम की अनुबंधित बसें जल्द ही ग्रामीण आंचल के सात मार्गों पर यात्रियों का सहारा बनेंगी। इसके तहत हरदोई परिक्षेत्र से तीन जिलों के ग्रामीण रूट के लिए सात बसों का संचालन शुरू होगा। इससे करीब 30 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इन मार्गों पर निजी बसों का अनुबंध करने के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विशेष ग्रामीण अनुबंध योजना का हरदोई में सांडी क्षेत्र के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा कन्नौज व गोला डिपो की बसों से आवाजाही करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

हरदोई परिक्षेत्र के तहत कन्नौज, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोला और हरदोई रोडवेज डिपो आते हैं। इसमें से कुछ जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे मार्ग हैं, जहां पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर यात्रियों को डग्गामार वाहनों से सफर करना मजबूरी बना था। इसकी जानकारी पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज त्रिवेदी ने विभागीय अफसरों को पत्राचार करके इन मार्गों पर नई बसें संचालित कराने की मांग की थी।
इस पर विभागीय अफसरों ने इन मार्गों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर निजी बसों को अनुबंधित करने की अनुमति दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव की तरफ से विशेष ग्रामीण बस अनुबंध योजना के तहत तीन अगस्त तक ई टेंडर जारी कर बसों के अनुबंध के लिए इच्छुक वाहन मालिकों को आमंत्रित किया गया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि परिक्षेत्र के विभिन्न जिलों के लिए सात बसों का इन मार्गों के लिए अनुबंध किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही बसों के उपलब्ध होते ही यात्रियों की सुविधा के लिए संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
जानिए कहां से कहां तक के लिए चलेंगी अनुबंधित बसें
बसों का रूट दूरी (किलोमीटर)
1- कन्नौज-हसेरन-कानपुर 177
2- कन्नौज-सकरावां-कानुपर 215
3- गोला- बिजुआ-अलीगंज- लखनऊ 215
4- गोला- कटुवारा- भुड़वारा- लखनऊ 210
5- गोला-धरथनिया-कस्ता-हरगांव-सीतापुर और लखनऊ 185
6- हरदोई-सांडी- दुर्गागंज- मेहंदीघाट और कन्नौज 58
7- हरदोई-सांडी-सेमरिया 42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed