फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Kanpur incident is the side effect of unlimited authority and exemption to the police

भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना: बोले-पुलिस को असीमित अधिकार, छूट का दुष्परिणाम है कानपुर की घटना

Thu, 15 Dec 2022 05:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Kanpur incident is the side effect of unlimited authority and exemption to the police
गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश की ओर से सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी का स्क्रीनशॉट - फोटो : HARDOI
सोशल मीडिया पर अपनी ही सरकार पर निशाना साधने के मामले में चर्चा में रहने वाले गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने अब कानपुर देहात में पुलिस हिरासत में व्यापारी की पिटाई से हुई मौत पर टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर समाचार पत्र की कटिंग लगाते हुए ट्वीट कर कहा कि यह घटना पुलिस को असीमित अधिकार और छूट का दुष्परिणाम है।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। कानपुर देहात में पुलिस हिरासत में व्यापारी की पिटाई से हुई मौत और इसके बाद हुए विरोध की खबरों पर गोपामऊ विधायक ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया है।
विज्ञापन


ट्वीट को मुख्यमंत्री के हैसटैग करते हुए लिखा है कि यह पुलिस को असीमित अधिकार और छूट मिलने का दुष्परिणाम है, जनता पुलिस के उत्पीड़न और महा भ्रष्टाचार से त्राहि-त्रहि कर रही है। मुख्यमंत्री इसे जनहित में संज्ञान लें। विधायक ने अपनी ही सरकार की पुलिस की कार्यशैली पर न केवल सवालिया निशान लगाया है, बल्कि महाभ्रष्ट भी बता दिया है। विधायक के ट्वीट को लेकर यहां चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब विधायक की टिप्पणी का हुआ था विरोध
भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने 26 फरवरी 2022 को फेसबुक पर पोस्ट कर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया था। पोस्ट में लिखा, देश में मुसलमान और मीडिया की बढ़ती जनसंख्या देश के लिए घातक है। इनकी जनसंख्या नियंत्रण और मीडिया की गरिमा को बचाने के लिए सख्त कानून बनना ही चाहिए। उन्होंने इसे निजी विचार बताया था, लेकिन इस पर उनका विरोध हुआ था।

जिसका खाओ, उसका बजाओ
विधायक श्याम प्रकाश ने पांच मई को क्षेत्र की भड़ायल ड्रेन पुल के शिलान्यास में बोल गए थे कि जिसका खाया करो उसका बजाया करो, नमक हरामी न करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed