फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi-Kannauj traffic stopped, repair of Mahadevi bridge started

Hardoi News: हरदोई-कन्नौज का आवागमन बंद, महादेवी पुल की मरम्मत शुरू

Tue, 28 Jan 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 28 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hardoi-Kannauj traffic stopped, repair of Mahadevi bridge started
महादेवी घाट पर पुलिस ने दोनों ओर लगाई बेरीकेडिंग।  - फोटो : महादेवी घाट पर पुलिस ने दोनों ओर लगाई बेरीकेडिंग।
फोटो :26: महादेवी घाट पर पुलिस ने दोनों ओर लगाई बेरीकेडिंग। संवाद
विज्ञापन






- एक माह पहले ओवरलोड वाहनों की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था पुल

-एंबुलेंस छोड़कर दोपहिया, चारपहिया व भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक



- बिना सूचना के काम शुरू कराने से लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

संवाद न्यूज एजेंसी



मानीमऊ (कन्नौज)। आखिरकार महादेवी घाट पर बने पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। एंबुलेंस को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगा दी गई। इससे हरदोई-कन्नौज मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। उस पार जाने के लिए लोगों ने पुल के नीचे नाव का सहारा लिया। बिना सूचना पुल की मरम्मत का काम शुरू होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि पुल को सही करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।

हरदोई से कन्नौज को जोड़ने वाले महादेवी गंगाघाट पुल का निर्माण वर्ष 1989 में हुआ था। 27 दिसंबर को हरदोई की ओर से पुल के दूसरे पिलर की स्लैब में पांच सेंटीमीटर की दरार का आ गई थी। एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार, जेई राजपाल सिंह ने मौके पर जांच की। पता चला कि ओवरलोड वाहनों के निकलने से एक स्लैब के नीचे लगे स्प्रिंग रोलर बेयरिंग के खिसकने से पांच सेंटीमीटर का गैप आ गया है। एनएचएआई ने बरेली की टीम को बुलाकर काम शुरू कराया। बरेली की टीम ने जुगाड़ से स्प्रिंग को सही किया और वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। भारी वाहन निकलने से स्प्रिंग फिर से नीचे की ओर दब गई, तब से भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई।
विज्ञापन




मंगलवार को बिना सूचना के एनएचएआई के अफसरों ने पुल की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। इसके कारण पुल पर वाहनों के प्रवेश पर दोपहर दो बजे के बाद पूरी तरह रोक लगा दी गई। पुल के दोनों को बैरिकेडिंग करके पुलिस तैनात कर दी गई। दोपहिया, चारपहिया व भारी वाहन रोक दिए गए। एंबुलेंस में मरीज होने पर उसको निकलने दिया गया। ऐसे में लोगों को एकाएक पुल की मरम्मत काम शुरू होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों की पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट---



नाव में बाइक लादकर जाते दिखे लोग



पुल की मरम्मत काम अचानक शुरू होने से अंजान लोग बाइक से वहां पहुंचे। ऐसे में उनको बाइकों को नाव पर लादकर दूसरी ओर जाना पड़ा। नाविकों ने भी मौके का फायदा उठाकर गंगा पार करने के रेट 200 रुपये कर दिए। इसके चलते लोगों को जेब ढीली करनी पड़ी।

इनसेट---



50 किलोमीटर का चक्कर लगाकर पहुंचे हरदोई



मंगलवार की दोपहर को पुल से आवागमन बंद होने पर लोगों को 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर हरदोई पहुंचना पड़ा। वाहन चालक बिल्हौर से बांगरमऊ होते हुए हरदोई के लिए गए। हरदोई की ओर से आने वाले लोगों को इसी रूट से आवागमन करना पड़ा।


------



इस तरह रूट डायवर्ट

--कानपुर की तरफ से आने वाले वाहन बिल्हौर से मल्लावां-बिलग्राम होकर हरदोई जाएंगे।



--दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन छिबरामऊ से फर्रुखाबाद होकर हरदोई जाएंंगे।

--हल्के वाहन कन्नौज से कुसुमखोर पुल से सांडी होकर हरदोई जा सकते हैं।



-झांसी की तरफ से आने वाले वाहन सौरिख, छिबरामऊ, फर्रुखाबाद होकर हरदोई जाएंगे।

-----



वर्जन

महादेवी पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। जब तक काम चलेगा, तब तक रूट डायवर्जन रहेगा। इसके लिए पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कराई गई है। 24 घंटे पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।



-कमलेश कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed