{"_id":"63722d0d50fceb17f03fe5e2","slug":"hardoi-kannauj-old-man-crushed-to-death-by-unknown-vehicle-hardoi-news-knp7281661145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः कन्नौज की वृद्धा की अज्ञात वाहन से कुचलकर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः कन्नौज की वृद्धा की अज्ञात वाहन से कुचलकर की मौत
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। कन्नौज मार्ग पर रविवार की रात अज्ञात वाहन से कुचलकर कन्नौज की एक वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कन्नौज के जसौली गांव निवासी सहीमन बेगम (75) मानसिक रूप से बीमार थी। रविवार को वह बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। देर रात बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर म्योरा गांव के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर उसकी मौत हो गई। सड़क की तरफ गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कर रही थी। इस दौरान मृतका का पुत्र सनी अन्य परिजन मौके पर आ गए। सनी ने बताया कि मां मानसिक रूप से बीमार थी। कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।