{"_id":"615606758ebc3e624e11400a","slug":"hardoi-inspaction-hardoi-news-hardoi-news-knp655507085","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापिका को आरोप पत्र, सफाई कर्मी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापिका को आरोप पत्र, सफाई कर्मी को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सीडीओ आकांक्षा राना ने गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय फर्दापुर और ब्लाक कार्यालय सुरसा और मरसा में निर्मित अपनी वाटिका का औचक निरीक्षण किया। फर्दापुर में प्रधानाध्यापिका को आरोप पत्र जारी करने और सफाई कर्मी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, जबकि ब्लाक में मिलीं विभिन्न खामियों को दुरुस्त करने के लिए भी कहा।
सीडीओ आकांक्षा राना सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय फर्दापुर पहुंची यहां निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका शीला देवी शिक्षण कार्य की जानकारी नहीं दे पाईं। इस पर सीडीओ ने बीएसए को उनके विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए। सफाई कर्मी सुनील कुमार के नियमित विद्यालय में सफाई न करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए।
सुरसा ब्लाक के निरीक्षण में कर्मचारियों की जीपीएफ पास बुक अपडेट न मिलने पर नाराजगी जताई और एक सप्ताह में ही पासबुक अपडेट करने के निर्देश दिए। शादी अनुदान योजना के 28 आवेदन लंबित होने पर भी सीडीओ ने नाराजगी जताई और कहा कि जल्द से जल्द जांच कर स्पष्ट आख्या के साथ जिला मुख्यालय भेजे जाएं। सीडीओ ने ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिवो के साथ बैठक भी की व आपस में समन्वय से कार्य करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सुरसा का प्रभार संभाल रहे जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. राम प्रकाश भी मौजूद रहे।