फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, If justice is not found, will flee

हरदोईः न्याय नहीं मिला, तो करेंगे पलायन

Sat, 20 Aug 2022 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, If justice is not found, will flee
फोटो-29- दीवारों पर पलायन की लिखी सूचना - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के चतरखा-बरनई गांव में गुरुवार को दो पक्षों में हुआ विवाद तूल पकड़ रहा है। न्याय न मिलने से परेशान 12 परिवार पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पीड़ितों ने मकानों की दीवारों पर पलायन की सूचना लिखकर न्याय की मांग की है। एएसपी पश्विमी दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव चतरखा बन्नई निवासी रामऔतार ने शनिवार को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के राजन, बड़क्के आदि से उसकी रंजिश चल रही है।
गुरुवार को राजन, बड़क्के समेत करीब 50 अज्ञात लोगों ने उसके परिवार के शिवकुमार के घर में घुसकर हमला किया था। इसमें शिवकुमार उसकी पत्नी मंजू, भाई राममोहन की पत्नी कल्पना घायल हो गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ था। पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इधर पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घायलों को अस्पताल ले जाने के बाद फिर विपक्षियों ने घर में धावा बोलकर चार लाख रुपये के जेवर लूट लिए थे।
शनिवार को जब वह दिल्ली से लौटा तो घर में अलमारी आदि टूटी मिलीं और जेवर गायब थे। पीड़ित ने घटना में पुलिस पर विपक्षियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

शनिवार को शिवकुमार समेत लगभग 12 परिवारों ने अपने मकानों की दीवार पर पलायन की सूचना लिख दी। इसकी जानकारी होने पर एएसपी पश्विमी दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने और गांव में शांति व्यवस्था के लिए पीएसी तैनात कराने की बात कही।

फोटो-33- पीड़ितों से मामले की जानकारी करते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह व सीओ परशुराम सि?

फोटो-33- पीड़ितों से मामले की जानकारी करते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह व सीओ परशुराम सि?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed