फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Husband gets life imprisonment for killing his wife

हरदोईः पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास

Wed, 24 Aug 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Husband gets life imprisonment for killing his wife
हरदोई। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर तीन के जज सत्यदेव गुप्ता ने पत्नी के हत्या के मामले में पति को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि सास-ससुर को दोषमुक्त किया है। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी पति को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी नंदरानी ने एक मार्च 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि उसने अपनी बेटी संगीता की शादी घटना से 10 माह पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेरौली निवासी भानु प्रताप के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी में क्षमता अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद से बेटी को ससुराली दहेज के लिए परेशान करने के साथ ही पीटते थे। इसके बारे में बेटी ने कई बार उन्हें बताया था। इस पर दामाद को उन्होंने समझाया लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मार्च 2022 को दामाद का फोन आया कि बेटी संगीता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति भानु प्रताप, ससुर रामसेवक, सास शारदा के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की।
अभियोजन पक्ष से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता कौशल किशोर तिवारी व संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद जज सत्यदेव गुप्ता ने आरोपी सास-ससुर को दोषमुक्त करार दिया।
इसके साथ ही उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। वहीं पति को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर उसे तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

76 दिन में आया फैसला
बेहटा गोकुल क्षेत्र की रहने वाली नंदरानी ने 1 मार्च 2022 को दामाद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में नौ जून 2022 को पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में दाखिल थी। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 76 दिनों में पति को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed