फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, High speed car crushed the teacher, death

Hardoi Accident: तेज रफ्तार कार ने शिक्षक को रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 20 Dec 2022 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, High speed car crushed the teacher, death
हरदोई जिले में सड़क किनारे टहल रहे शिक्षक को शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला में महेंद्र नगर कालोनी निवासी दीपक सहादत नगर गांव स्थित विद्यालय में अध्यापक थे। वह मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर टाटा वर्कशॉप के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपक की दो बेटियां और एक लड़का है। मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed