फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi

जिलाध्यक्ष समेत 20 पर रिपोर्ट

Thu, 13 Jan 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hardoi
हरदोई। शहर में कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कंबल वितरण किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। वहां पर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन के मौके पर कंबल वितरण किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में आला अधिकारियों के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 20 कांग्रेसियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते की पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। आचार संहिता का पालन कराने में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार को नघेटा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर कंबल वितरण जा रहा है। इस पर रेलवेगंज चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने वहां छापा मारा, तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह की अगुवाई में कांग्रेसी बिना अनुमति के कंबल वितरण करते मिले। पुलिस टीम ने मौके की वीडियोग्राफी कर अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 20 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इस बात की पुष्टि करते हुए कोतवाली प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सत्ता पक्ष कांग्रेस के सेवा कार्यों से भयभीत है। प्रशासन को विपक्षी दलों के साथ चल रही भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। हमने अपने कार्यालय पर काम करने वाले गरीब लोगों को कंबल बांटे हैं। आचार संहिता का उल्लंघन करने की मेरी कोई मंशा नहीं थी। आशीष सिंह जिलाध्यक्ष कांग्रेस हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed