फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi

लापता युवक का शव सूखी नहर में मिला

Sun, 31 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
hardoi
फोटो- 41- घटनास्थल पर जानकारी लेते अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
कछौना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खन्नाखेड़ा और टाड़ाहार के बीच सूखी नहर में बुधवार से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। युवक की शिनाख्त उसके चाचा व अन्य परिजनों ने की। सूचना पर एएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजोहना के मजरा टाड़ाहार निवासी राकेश (22) पुत्र अहिवरन चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के दौरान वह गांव लौट आया था। राकेश के चाचा मूलचंद्र के मुताबिक बुधवार को राकेश गांव निवासी एक युवक का फोन आने के बाद चला गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। चाचा मूलचंद्र ने ही गुमशुदगी कोतवाली कछौना में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रविवार शाम कुछ लोगों ने टाड़ाहार और खन्नाखेड़ा के बीच नहर में शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर भीड़ लग गई तो पता चला कि टाड़ाहार का युवक लापता है। मौके पर पहुंचे राकेश के चाचा ने उसकी शिनाख्त कर ली। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ अखिलेश राजन भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि अभी कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। नहर में दो दिन पहले ही पानी बंद हुआ है। मृतक दो भाई थे। पिता का बचपन में ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed