फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi

पिता को खाना देने जा रहे बालक को सड़क किनारे मिली पीली धातु की ईंट

Sun, 31 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
hardoi
फोटो-35- तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावन कस्बे के निकट बाग की रखवाली कर रहे पिता को खाना देने जाते समय एक बालक को पीली धातु की ईंट पड़ी मिली। खेल-खेल में बालक ईंट को अपने घर ले गया और परिजनों को बताया। मामले की चर्चा कस्बे में हुई तो रविवार को बावन चौकी प्रभारी संबंधित व्यक्ति के घर गए और ईंट को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बावन कस्बे के मोहल्ला सिकलागढ़ी वीरमपट्टी निवासी एक व्यक्ति ने बावन कस्बे में रामलीला मैदान के निकट आम का बाग ले रखा है। शुक्रवार को उसका 12 वर्षीय पुत्र खाना देने बाग गया था। रास्ते में उसे सड़क किनारे पीली धातु की ईंट पड़ी दिखाई दी। ईंट उठाकर वह अपने घर ले गया।
विज्ञापन

इसकी चर्चा कस्बे में फैल गई तो रविवार को बावन चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने संबंधित युवक के घर पहुंचकर पूछताछ की तो युवक ने दो टुकड़ों में बंटी पीली धातु की ईंट चौकी प्रभारी को सौंप दी। चौकी प्रभारी ने कस्बे के सुनारों को ईंट की जांच के लिए बुलाया। सुनारों ने बताया कि संभवत: यह ईंट गिलट, तांबा और पीतल की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर ईंट की धातु पता लगाने के लिए जांच कराई जाएगी। फिलहाल ईंट पुलिस के कब्जे में रहेगी।

हरदोई में बालक को मिली पीली धातु की ईंट। संवाद

हरदोई में बालक को मिली पीली धातु की ईंट। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed