फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news

81 हजार रुपये के भुगतान पर रोक, कार्यवाई की भी संस्तुति

Tue, 28 Sep 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news
हरदोई। भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत लौली में निर्माणाधीन पंचायत भवन का पिलर धंसने और इसके कारण दीवार में दरार पड़ने की जांच पूरी हो गई है। नींव भरने के दौरान मानक की अनदेखी किए जाने के कारण ही पूरी घटना हुई थी। अमर उजाला की खबर पर गठित की गई जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 81,883 रुपये के भुगतान पर रोक लगाने की संस्तुति की गई है। साथ ही कार्य प्रभारी और तकनीकी स्तर पर देखरेख करने वाले कर्मचारी/अभियंता का उत्तरदायित्व निर्धारित करने की भी संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत लौली में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा था। आठ अगस्त के अंक में अमर उजाला ने खुलासा किया था कि निर्माणाधीन पंचायत भवन का पिलर धंस गया है और इसके कारण दीवार में भी दरार पड़ गई थी। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर सीडीओ आकांक्षा राना ने जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र और ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता राजेश सिंह की कमेटी गठित कर जांच करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में 18 अगस्त को सहायक अभियंता ने कार्यस्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की थी। बाद में डीपीआरओ भी स्थलीय निरीक्षण करने गए थे। मंगलवार को दोनों अधिकारियों ने संयुक्त जांच आख्या सीडीओ को भेज दी। नींव के निर्माण में ही गड़बड़ी की पुष्टि होने और इसके लिए 81,883 रुपये के भुगतान पर रोक लगाने की संस्तुति की है। जांच टीम ने यह भी कहा है कि अगर इस धनराशि का भुगतान हो चुका है तो इसे वसूल किया जाना भी जरूरी है। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि जांच रिपोर्ट सीडीओ को दे दी है। आगे की कार्रवाई सीडीओ के स्तर से होगी।
विज्ञापन

यह लिखा जांच टीम ने
भवन में नींव का मानक पूर्ण होना सबसे आवश्यक है। लौली में नींव में लीन कंकरीट नहीं डाली गई थी। भवन निर्माण में नींव के प्रथम दो 57.5 सेंटीमीटर के रद्दे नहीं लगाए गए थे। इस कमी के लिए कार्य प्रभारी के साथ तकनीकी स्तर पर देखरेख करने वाले कर्मचारी/इंजीनियर का उत्तरदायित्व निर्धारित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed