{"_id":"614781918ebc3e5009003c08","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6531846109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेता प्रशासन : पांच पंपिंग सेट से निकलवाया जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेता प्रशासन : पांच पंपिंग सेट से निकलवाया जा रहा पानी
विज्ञापन
शाला से पानी निकालने को लगाया गया पंपिंग सेट। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कछौना के ग्राम पतसेनी देहात के मजरा तेरवा में बारिश का पानी गोशाला में भर जाने के कारण आठ मवेशियों की मौत हो जाने के बाद अब प्रशासन की नींद खुली है। गोशाला में भरे पानी को पंपिंग सेट लगाकर निकाला जा रहा है। रविवार को पांच पंपिंग सेट से पानी निकालने की कवायद चलती रही। साथ ही टिनशेड के अंदर मिट्टी डालकर व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी रविवार को पशु चिकित्सकों ने किया।
तेरवा में स्थित गोशाला में गुुरुवार रात से शुक्रवार तक हुई बारिश में पानी भर गया था। इसके कारण यहां अव्यवस्थाएं व्याप्त हो गईं थीं और आठ गोवशंों की मौत हो गई थी, जबकि छह मवेशी बीमार मिले थे। शनिवार शाम से गोशाला में पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाने का कार्य शुरू कराया गया था। रविवार को यहां पांच पंपिंग सेट लगाए गए और शाम को गोशाला से पानी निकालने का कार्य किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को गोशाला में 67 मवेशी मौजूद मिले। इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी स्वस्थ मिले।
शुक्रवार का जो छह गोवंश बीमार मिले थे उन्हें अब समसपुर गोशाला में भेज दिया गया है। वहीं अब इनका उपचार किया जा रहा है। ग्राम प्रधान मोहम्मद मुख्तार ने बताया कि पंपिंग सेट से पानी निकलवाने का कार्य किया जा रहा है। मवेशियों को गोशाला में सूखे स्थान पर बंधवाया गया है। टिनशेड के अंदर से कचरा साफ करवाकर यहां मिट्टी डालकर स्थिति दुरुस्त कराई जा रही है।