{"_id":"61438c778ebc3e69ab4113ef","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp652602912","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा और बारिश से आपूर्ति धड़ाम, 58 में 40 उपकेंद्र पड़े ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा और बारिश से आपूर्ति धड़ाम, 58 में 40 उपकेंद्र पड़े ठप
विज्ञापन
-हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर गिरे पेड़ को काटते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। तेज हवा और देर रात से शुरू हुई बारिश ने पूरे जिले की बिजली आपूर्ति को धड़ाम कर दिया। कहीं मेन लाइन पर तार गिरे तो कहीं फाल्ट हुए। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक जिले के 58 में 40 उपकेंद्र ठप हो गए। हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया। दोपहर तक चार उपकेंद्रों से सप्लाई भी शुरू हो गई।
जनपद की आबादी लगभग 50 लाख है। इसमें से पांच लाख से अधिक लोग विद्युत विभाग के पंजीकृत उपभोक्ता हैं। इन लोगों को आपूर्ति देने के लिए शहर से लेकर गांव तक कुल 58 विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं। बुधवार देर रात हवा और बारिश के तेजी पकड़ने पर शहर से ग्रामीण अंचलों तक जाने वाली 33 केवीए के लाइनों में जगह-जगह फाल्ट आ गए।
कहीं पेड़ गिरने पर लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। कहीं ढीले हो चुके तार तेज हवा चलने पर आपस में उलझ गए। लाइनें क्षतिग्रस्त होने पर पहले पिहानी इसके बाद बिलग्राम, सांडी, इटौली व अन्य जगहों की आपूर्ति बाधित होने लगी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह लगभग सात बजे शहर के दस में से अधिकांश उपकेंद्र से आपूर्ति भी ठप हो गई। उपकेंद्र के कर्मियों ने फाल्ट तलाशने के लिए पेट्रोलिंग शुरू कर दी। दिन भर होती रही बारिश के चलते मरम्मत करने में खासी परेशानी हुई।
दोपहर में सामने आए डाटा के मुताबिक जनपद में 58 में से लगभग 40 उपकेंद्रों से आपूर्ति पूरी तरह से दोपहर तक ठप रही। इस दौरान इनमें से जुड़े लगभग ढाईं से तीन लाख उपभोक्ताओं को जरूरत के लिए पानी आदि जुटाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर के बाद लाइनों को सही कर सांडी रोड, चरौली व बेलाताली आदि उपकेंद्रों से आपूर्ति बहाल कर दी गई। अन्य लाइनों पर काम दोपहर के बाद भी जारी रहा।
तेज हवा के कारण मेन लाइनों में कई जगह फाल्ट आया है। सुबह से ही कर्मचारी मरम्मत के काम में जुटे हैं। लेकिन बारिश से इसमें व्यवधान हो रहा है। लगातार फील्ड पर काम का जायजा भी ले रहा हूं। जल्द आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
- एनके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग हरदोई