{"_id":"60f85ead8ebc3e6cf17a5096","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp64160072","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी और गाय के पास रहने की जिद, किशोरी ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी और गाय के पास रहने की जिद, किशोरी ने बुलाई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी (हरदोई)। ग्राम पिंडारी में दादी के साथ रह रही किशोरी ने देहरादून में रह रहे माता-पिता व भाई-बहन के पास जाने से मना कर दिया। उसे लेने आए मौसेरे भाई ने जिद की तो किशोरी ने पुलिस को बुला ली। किशोरी ने बताया कि वह वृद्ध दादी व पाली हुई गाय के पास रहकर उनकी सेवा करना चाहती है। किशोरी की जिद पर पुलिस ने उसे दादी के पास ही रहने की अनुमति दे दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी निवासी 15 वर्षीय पूनम यहां गांव में वृद्ध दादी प्रेमावती के साथ रहती है। कक्षा पांच में पढ़ने वाली पूनम यहां दादी के साथ ही घर में पाली गई गाय की भी देखभाल करती है। उसके पिता मेवाराम चार अन्य बच्चों व पत्नी के साथ देहरादून में रहते हैं। वे काफी समय से पूनम को अपने साथ देहरादून ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
बुधवार को मौसेरा भाई गोपाल, पूनम को देहरादून ले जाने के लिए गांव आया। पूनम ने गोपाल के साथ देहरादून जाने से इनकार कर दिया। गोपाल ने उसे साथ ले जाने की जिद की तो पूनम ने यूपी 112 पर कॉल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे व गोपाल को थाने ले गई।
विज्ञापन
पूनम ने एसओ व अन्य अधिकारियों को रोते हुए बताया कि उसकी दादी काफी वृद्ध हैं। दादी ने गाय भी पाल रखी है। दादी को अपनी व गाय की देखभाल करने में परेशानी होगी, इस लिए वह यहीं रहककर उनकी व गाय की सेवा करना चाहती है।
एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि परिजनों से बात हुई है। बालिका दादी के पास ही रहना चाहती है। सभी की सहमति के आधार पर उसे यहीं रहने की अनुमति दे दी गई है।