फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news

पशु आहार की दुकान पर मिले प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन

Mon, 05 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज में सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। दुकान से प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की दस बड़ी शीशियां और 40 छोटे एंपुल बरामद हुए हैं। पूरे मामले में विभागीय अधिकारी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के औषधि निरीक्षक नवीन कुमार को मुखबिर के जरिए जानकारी मिली थी कि गौसगंज में पशु आहार की बिक्री करने वाला एक व्यापारी ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की भी बिक्री कर रहा है। इस पर संडीला तहसील के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम किशोर ने गौसगंज चौकी के पुलिस कर्मियों के साथ संबंधित दुकान पर छापा डाला। मौके से ऑक्सीटोसिन की पांच-पांच सौ मिली लीटर की दस शीशियां और 40 छोटे एंपुल मिले हैं। इनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, जबकि विक्रेता के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट डीएम को भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed