{"_id":"638b4d390c1051221363d697","slug":"hardoi-grandson-injured-baba-by-hitting-him-with-a-rod-condition-critical-hardoi-news-knp7314909130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः पौत्र ने रॉड मारकर बाबा को किया घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः पौत्र ने रॉड मारकर बाबा को किया घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
पिहानी। रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पौत्र ने लोहे की रॉड से बाबा पर हमला बोल दिया। हालत गंभीर होने पर बाबा को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। इसके साथ ही मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शुक्रवार की देर शाम कस्बे के मोहल्ला मिश्राना निवासी शालिग्राम (70) को उनके पौत्र केशव ने सिर में लोहे की राड मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल और फिर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में शनिवार को घायल वृद्ध के दूसरे बेटे की बहू संगीता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी।
बताया कि रुपये देने से मना करने पर केशव, उसकी मां पूनम गुप्ता व अमर ने ससुर शालिग्राम को गाली गलौज करते हुए लोहे की रॉड से पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रामा सेंटर पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।