फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi News: youth committed suicide

Hardoi News: प्यार में मिला धोखा, जान देने के लिए नहर में कूदा युवक, फिर हुआ ये सब

Wed, 21 Sep 2022 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hardoi News: youth committed suicide
नहर में कूदे युवक को निकालकर समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : HARDOI

हरदोई जिले के बावन में बुधवार शाम शारदा नहर पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। वह डूबने लगा तो चंद कदम की दूरी पर नो-एंट्री प्वाइंट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे बचाया। पुलिस ने सीएचसी में इलाज कराकर परिजन को सूचना दी।

विज्ञापन


हरदोई के मढ़िया गोंडाराव निवासी निकेतन कुमार दीक्षित (23) अपनी बाइक से आया। उसने बाइक पुल पर खड़ी की। इसके बाद मोबाइल को गाड़ी की डिक्की में डालकर नहर में छलांग लगा दी। जब तक राहगीर कुछ समझ पाते निकेतन नहर की तेज धार में डूबने लगा।
विज्ञापन


पुल के पास में ही नो-एंट्री के चेकिंग कर रहे बावन चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी को घटना की सूचना मिली। वह दीवान विनोद कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नहर में डूब रहे निकेतन को डंडे और हाथों का सहारा देकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवान विनोद यादव ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे प्यार में धोखा मिला है। वह जिस युवती से प्रेम करता था उसकी नौकरी लग गई। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या करने की सोची थी। चौकी इंचार्ज ने युवक के परिजन को सूचना दी। चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी और दीवान की सक्रियता की आम जनता में भूरि भूरि प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed