फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Girl crushed to death by vehicle in Nanihal

हरदोईः ननिहाल में बालिका को वाहन ने कुचला, मौत

Thu, 18 Aug 2022 05:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Girl crushed to death by vehicle in Nanihal
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के मुनेंद्र पुरवा में अपनी ननिहाल आई बालिका को घर के बाहर खेलते समय अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर के थाना क्षेत्र मोहम्मदी के गांव अभय कचनार निवासी साबिया (8) का ननिहाल बघौली थाना के मुनेंद्र पुरवा में है। कुछ दिन पहले वह मां के साथ ननिहाल आई थी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह घर के बाहर हरदोई-लखनऊ मार्ग किनारे वह खेल रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका दो भाई-बहनों में छोटी थी। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed