फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Four youths riding on two bikes injured in the accident

हरदोईः हादसे में दो बाइकों पर सवार चार युवक घायल

Sun, 28 Aug 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Four youths riding on two bikes injured in the accident
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के लधौरा गांव निवासी आदित्य (15) रविवार शाम बाइक से हत्याहरण तीर्थ से वापस लौट रहा था। उसके साथ गांव निवासी दोस्त लप्पू (16) भी था।
विज्ञापन

रास्ते मेें मीना बाजार के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया।
इधर अतरौली के भमरौली गांव निवासी विवेक (19), कल्लू (22) के साथ बाइक से घर जा रहा था। बंशीपारा गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुुंची एंबुलेंस से घायलों को कोथावां सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed