{"_id":"62eff269c6572f4e001ef536","slug":"hardoi-four-policemen-line-up-for-beating-vhp-leader-hardoi-news-knp711750170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विहिप नेता अमन सिंह की पिटाई में चार पुलिसकर्मी लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विहिप नेता अमन सिंह की पिटाई में चार पुलिसकर्मी लाइनहाजिर
Sun, 07 Aug 2022 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में विहिप नेता अमन सिंह की पिटाई के प्रकरण में चार पुलिस कर्मियों पर एसपी राजेश द्विवेदी ने लाइनहाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई सीओ की रिपोर्ट पर हुई है। दो जुलाई को सरदारगंज चौकी के अंतर्गत मोहल्ला माहीबाग निवासी आशू की बाइक खेडा बीबी जई के वाल्मीकि समाज के राजा नामक युवक से टकरा गई थी।
इसमें दोनों के बीच कहासुनी हो गयी थी। विहिप नेता पवन रस्तोगी व जिला सह मंत्री अमन चौहान पुलिस पर दलित एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की बात कह रहे थे। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। विहिप नेता तत्काल कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
इस बात को लेकर विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों से विहिप नेता की पिटाई कर दी थी। इसमें अमन घायल हो गए थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाया था। एसपी ने मामले की जांच सीओ हेमंत उपाध्याय को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी राजेश द्विवेदी ने उन्होंने सरदारगंज चौकी इंचार्ज विजय शुक्ला, आरक्षी अनुज नागर, आरक्षी अनूप कुमार सिंह और आरक्षी राशिद चौहान को लाइन हाजिर कर दिया है।