फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Former chairman who was absconding after the ruckus arrested

हरदोईः बवाल के बाद से फरार पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2022 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Former chairman who was absconding after the ruckus arrested
पाली। कस्बे में 10 अगस्त की रात समुदाय विशेष की तरफ से किए गए बवाल के बाद से फरार पूर्व चेयरमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल अभी दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला इमामचौक में 10 अगस्त की देर शाम समुदाय विशेष के लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर मां पर तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद माहौल तनाव पूर्ण होने के साथ ही दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें पुलिसकर्मी समेत कई लोग चुटहिल हुए थे।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व चेयरमैन रिजवान खान सहित 10 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अब सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की तलाश में छापामार रही थी। गुरुवार सुबह पुलिस ने पूर्व चेयरमैन को बरगद तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दो आरोपी सपा नेता रहमत अली मोनू और आरिफ अभी फरार हैं। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed