फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Fight with husband over phone, married woman went with friend

हरदोईः पति से फोन पर हुई लड़ाई, विवाहिता सहेली के साथ गई

Thu, 18 Aug 2022 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Fight with husband over phone, married woman went with friend
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के एक गांव में पति से फोन पर विवाद होने से क्षुब्ध विवाहिता अपनी सहेली के साथ घर चली गई। परिजनों ने दोनों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को सर्विलांस की मदद से फर्रुखाबाद से ढूंढ निकाला। दोनों ने आपस मेें शादी करने की बात को अफवाह बताया। पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी विवाहिता व युवती की दोस्ती है। 15 अगस्त की दोपहर से दोनों एक साथ लापता हो गईं थीं। दोनों के परिजनों ने खोजबीन करने के बाद थाने पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सर्विलांस की मदद दोनों को फर्रुखाबाद सीमा के पास से ढूंढ निकाला। क्षेत्र मेें दोनों के आपस में शादी करने की चर्चा हो गई। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसकी विवाहित सहेली का अपने पति से विवाद हो गया था।
इससे नाराज होकर सहेली ने उसे फोन करके बुलाया और साथ चलने के लिए कहा। उसने पति से हुई कहासुनी की सारी बात बताई। मंगलसूत्र को बेचकर घर से चले जाने की बात कही।

उसकी सहेली गुस्से में कहीं चली न जाए। इसलिए वह भी साथ चली गई थी। आपस में प्रेम करने व शादी करने की बात सिर्फ अफवाह है। दोनों के परिजनों ने अफवाह फैलाकर बदनाम करने की बात कही। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि आपसी प्रेम संबंध और शादी करने की कोई बात सामने नहीं आई है। दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed