{"_id":"638ca18d3b69df553c7e46e5","slug":"hardoi-father-hurt-by-son-s-crime-suffered-heart-attack-died-hardoi-news-knp7316695111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः पुत्र के अपराध से आहत पिता को पड़ा हृदय घात, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः पुत्र के अपराध से आहत पिता को पड़ा हृदय घात, मौत
विज्ञापन
फोटो-28- खुदी कब्र देखते पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में लापता युवती से दुष्कर्म और फिर हत्या करने की खबर से जैसे ही आरोपी के पिता को लगी तो पुत्र के अपराध से आहत पिता को हृदय घात पड़ गया। जब तक परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जाते, उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इधर, रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
युवती के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के बाद गन्ने के खेत से शव दफनाने के मुख्य आरोपी इरफान ने शनिवार रात को सिपाही की कारबाइन लेकर भागने का प्रयास किया था। इस बीच पुलिस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।
यह बात जैसे ही देर रात करीब 11 बजे इरफान के पिता फारुख को लगी, तो सदमे से उन्हें हृदय घात पड़ गया। घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह तरह की चर्चाएं है।
विज्ञापन
----------------
ये था पूरा मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 22 वर्षीय युवती 22 नवंबर को शाम करीब 5 बजे घर से मजार जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंची। परिजनों ने खोजबीन के बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
पुलिस की जांच में बेगूसराय हाथीपुर निवासी प्रदीप के साथ युवती के होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ा, तो उसने बताया कि वह इरफान का ट्रैक्टर चलाता है। युवती उन्हें रास्ते में मिली थी, उसने इरफान के साथ मिलकर युवती का अपहरण किया।
इसके बाद गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव वहीं दफना दिया है। इस पर पुलिस शनिवार शाम उन्हें लेकर घटनास्थल पहुंची और शव को जमीन से बाहर निकलवाया।