{"_id":"63a1ece6eb81ee56d9271385","slug":"hardoi-farmers-said-money-is-taken-in-the-name-of-sugarcane-unload-hardoi-news-knp734554937","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः किसान बोले, गन्ना अनलोड के नाम पर लिए जाते रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः किसान बोले, गन्ना अनलोड के नाम पर लिए जाते रुपये
विज्ञापन
फोटो-39- गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी एमपी सिंह
- फोटो : HARDOI
हरदोई। हरियावां चीनी मिल की ओर से ब्लॉक सुरसा के चचरापुर में संचालित क्रय केंद्र का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। यहां किसानों ने डीएम को बताया कि गन्ना अनलोड के नाम पर लोडर मशीन कर्मचारी 100 रुपये प्रति वाहन वसूलता है।
इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला गन्ना अधिकारी और चीनी मिल के अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे कर्मचारी को तत्काल हटाया जाए।
मंगलवार को केंद्र पर पहुंचे डीएम एमपी सिंह ने चीनी मिल अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिलों के सभी संचालित गन्ना तौल केंद्र पर एक बड़ा बैनर लगवाएं।
इस पर लिखवाए कि केंद्र पर गन्ना तौल के अलावा किसी भी कार्य में किसी प्रकार की कोई राशि नहीं ली जाती है। उन्होंने किसानों से कहा है कि यदि धनराशि की मांग की जाए, तो वह उनके मोबाइल या जिला गन्ना अधिकारी को जानकारी दें।