फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Farmer going to sell paddy from mandi dies in an accident

हरदोईः मंडी से धान बेचकर जा रहे किसान की हादसे में मौत

Sat, 12 Nov 2022 05:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Farmer going to sell paddy from mandi dies in an accident
हरदोई। माधौगंज स्थित गल्ला मंडी से धान बेच कर साइकिल से घर जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सुमेरगंज निवासी रामेश्वर (70) खेती करता था। शुक्रवार शाम को वह माधौगंज स्थित गल्ला मंडी से धान बेचकर साइकिल से घर लौट रहा था। दौलतयारपुर गांव के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

शव लेकर घर आए परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सुव्रत नारायण तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed