फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Farmer dies due to vehicle collision

Hardoi News: हरदोईः वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Tue, 13 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Farmer dies due to vehicle collision
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में अतरौली-भटपुर मार्ग पर पैदल जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महुआडांडा निवासी विश्वनाथ यादव (40) सोमवार शाम पैदल घेरवा बाजार आया था। यहां से देर शाम पैदल घर वापस जा रहा था। अतरौली-भटपुर मार्ग पर घेरवा व छावन के बीच सैयापुर मोड़ पर उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिजन 108 एंबुलेंस से उन्हें लेकर सीएचसी भरावन पहुंचे। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। विश्वनाथ यादव खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन

उनकी पत्नी सुमाता ने बताया कि पति घेरवा बाजार सब्जी खरीदने गए थे। उसके तीन बेटे व दो बेटी हैं। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed