{"_id":"639b1e842797393d2b2681bf","slug":"hardoi-farmer-dies-after-falling-from-tractor-hardoi-news-knp733549287","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः ट्रैक्टर से गिरकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः ट्रैक्टर से गिरकर किसान की मौत
विज्ञापन
हरदोई। खेत से घर वापस आ रहे किसान की ट्रैक्टर से गिर कर मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
बिलग्राम कोतवाली के ग्राम म्योरा अनिल कुमार (30) खेती करता है। वह बुधवार देर शाम खेत पर काम करने के बाद ट्रैक्टर से घर वापस आ रहा था। रास्ते में अनिल चलते ट्रैक्टर से अचानक नीचे गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। उसे परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली शहर की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम कराया। अनिल के परिवार में उसकी पत्नी नीलम के अलावा चार बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।