फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Facility of the system, X-rays are not done in CHC

हरदोईः व्यवस्था का फैक्चर, सीएचसी में नहीं होते एक्सरे

Mon, 22 Aug 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Facility of the system, X-rays are not done in CHC
फोटो-28- सीएचसी पिहानी - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था में फैक्चर आ गया है। हालात ये हैं कि 21 सीएचसी में 15 अस्पतालों में एक्सरे की सुविधा नहीं हैं। जिन छह अस्पतालों में सुविधा है, उनमें दो अस्पतालों में एक्सरे फिल्म महीनों से नहीं है। ऐसे में सीएचसी में आने वाले मरीजों को निजी सेंटरों पर जाकर एक्सरे कराने पर 200-300 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना कॉल में शासन ने जिला अस्पताल व सभी सीएचसी में जांचें व इलाज की सुविधाओं से लैस करने की कवायद की गई थी। कोरोना का प्रभाव कम होने के साथ ही सीएचसी पर मरीजों को इलाज व जांच की सुविधाओं का भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

जनपद की दो सीएचसी में मरीजों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। इन अस्पतालों में अधीक्षकों की तरफ से एक्सरे मशीन व फिल्म समेत अन्य जरूरतों के लिए आला अफसरों को लगातार पत्राचार किया जा रहा है। इसके बाद भी इन स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को एक्सरे की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरे मशीन नहीं, तैनात है टेक्नीशियन
सीएचसी कछौना में एक्सरे की सुविधा नहीं है। इसके बाद भी यहां पर टेक्नीशियन की नियुक्ति थी, जिसका तबादला हो गया है। इसी तरह मल्लावां सीएचसी में पांच वर्ष से टेक्नीशियन व सहायक की तैनाती है। मल्लावां क्षेत्र के मरीजों को एक्सरे के लिए 50 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल, उन्नाव, कन्नौज और निजी सेंटरों में दौड़ लगानी पड़ती है।
तीन माह से फिल्म नहीं, हर 15 दिन में पत्र लिख रहे
संडीला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन महीने से एक्सरे करने के लिए फिल्म नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। भागदौड़ से बचने के लिए मरीज मजबूरन निजी पैथोलॉजी में एक्सरे कराते हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि हर 15 दिन बाद जिला मुख्यालय के अफसरों को फिल्म उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेज रहे हैं।
एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी
पिहानी। सीएचसी की एक्सरे मशीन कई दिन से खराब है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फिल्म प्रिंट नहीं हो पा रही है। इसका कारण मशीन में तकनीकी खराबी का होना है, इसकी सूचना सीएमओ को दी गई है।

वर्जन
जिन सीएचसी में एक्सरे मशीनें नहीं हैं। उनमें उपलब्धता के लिए शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। एक्सरे फिल्म की आपूर्ति आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से होती है। कंपनी के जो बिल आए हैं उनमें गड़बड़ी की आशंका है। संबंधित कंपनी ने जिन सीएचसी पर फिल्म की आपूर्ति की है। उनके अधीक्षकों से पत्र लिखवाकर लाने के लिए कहा है, जो अभी तक नहीं मिला है। - डॉ. देशदीपक पाल, प्रभारी सीएमओ, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed