{"_id":"614497008ebc3ed52d1981eb","slug":"hardoi-eight-cattle-died-in-tirwa-gaushala-six-sick","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: तिर्वा गोशाला में आठ मवेशियों की मौत, छह बीमार, तीस मवेशियों की मौत की सूचना से दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: तिर्वा गोशाला में आठ मवेशियों की मौत, छह बीमार, तीस मवेशियों की मौत की सूचना से दौड़े अफसर
Fri, 17 Sep 2021 08:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर तीस मवेशियों की मौत की सूचना से दौड़े अफसर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पतसेनी देहात के मजरा तिर्वा में स्थित गोशाला में तीस से अधिक मवेशियों की मौत हो जाने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने से खलबली मच गई। आनन फानन ही प्रशासनिक अमला गोशाला पहुंच गया। अपर जिलाधिकारी ने आठ मवेशियों की मौत की पुष्टि करते हुए छह मवेशियों के बीमार होने की जानकारी दी।
साथ ही खंड विकास अधिकारी को नोटिस जारी करने, ग्राम सचिव को निलंबित करने, ग्राम प्रधान और पशु चिकित्साधिकारी पर भी कार्यवाई करने के निर्देश एडीएम ने दिए हैं। तिर्वा में स्थित गोशाला में शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण पानी भर जाने और इसमें डूबकर तीस से अधिक मवेशियों की मौत होने जाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया।

इसके बाद अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसडीएम संडीला मनोज श्रीवास्तव, बीडीओ कछौना प्रमोद अग्रवाल, सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेएन पांडेय आदि मौके पर पहुंच गए। एडीएम के मुताबिक आठ मवेशियों की मौत हुई है। एडीएम का दावा है कि यह सभी मवेशी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और बारिश के कारण निमोनिया बढ़ जाने से इनकी मौत हुई है।
छह मवेशी गंभीर रूप से बीमार मिले हैं, जिन्हें पशु चिकित्सालय भेजा गया है। मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराने के बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर इन्हें दफन करा दिया गया। एडीएम ने बताया कि बीडीओ प्रमोद कुमार अग्रवाल को शिथिल पर्यवेक्षण के कारण नोटिस दी गई है, जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामेंद्र सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्यवाई की संस्तुति की गई है। ग्राम प्रधान मोहम्मद मुख्तार पर पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्यवाई के लिए नोटिस डीपीआरओ जारी करेंंगे। एडीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना वायरल कर माहौल बिगाडऩे वालों के विरुद्ध भी कार्यवाई की जाएगी। इन लोगों को चिंहित कर लिया गया है।