{"_id":"632c505edbe5927d89320416","slug":"hardoi-dowry-murder-report-against-six-including-husband-hardoi-news-knp7194133178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
पिहानी। क्षेत्र के गांव चौकी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
बुुधवार दोपहर गांव चौकी मजरा अमिरता निवासी दर्शन सिंह की पत्नी अंजू यादव की घर के कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के पति ने बताया था कि वह घटना के समय वह मां को दवा दिलाने गया था और घर में केवल उसकी दो बहनें थीं।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शाम तक मायके वालों के इंतजार में पंचनामा नहीं किया। देर शाम मायके वालों के आने के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
इस मामले में मृतका अंजू यादव के पिता चंद्रभाल यादव निवासी गांव शिवपुरी थाना सिधौली सीतापुर ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि बेटी का विवाह 24 जून को हुआ था।
दहेज के लिए ससुराली बेटी को अक्सर प्रताड़ित करते थे। कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति दर्शन सिंह, ससुर लाखन सिंह व सास, ननद रूचि यादव व जूली यादव और हरिश्चंद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोट दर्ज की गई है।