फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Doli Bhumi Girat Daskandhar, Chubhit Sindhu Siri Giant Bhudhar

हरदोईः डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर

Thu, 06 Oct 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Doli Bhumi Girat Daskandhar, Chubhit Sindhu Siri Giant Bhudhar
फोटो-23- संडीला के रामलीला मैदान में जलता रावण का पुतला - फोटो : HARDOI
संडीला/सांडी। एक बार फिर अहंकारी रावण का अंत हो गया। भगवान श्रीराम ने अग्निवाण से दशानन का अमृत कुंभ सूखा दिया। इसके बाद पल भर में गर्व से खड़ा रावण जमीन पर आ गिरा। रावण का पुतला दहन होते ही दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। ऐसा लगा मानो पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। लोग बुराई पर अच्छाई की जीत की बधाई देने लगे।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद इस साल लोगों में रावण के दहन को लेकर उत्साह का माहौल था। संडीला में श्री रामलीला कमेटी की ओर से जारी रामलीला में बुधवार को श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। युद्ध में श्रीराम के हाथों रावण मारा गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान पर श्रीराम के वाण चलाते ही लंकेश का पुतला धू-धू कर जल उठा। लीला देखने को बरसात के बावजूद काफी भीड़ उमड़ी। यहां अभय गुप्ता, गंगा शरण गुप्ता, चंद्र मोहन आहूजा, प्रेम बाबा, मोहन गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, शैलेश अग्निहोत्री, महेंद्र कुमार सोनी, राजेश अस्थाना, रमन जायसवाल, लोकेश सैनी, सरजू प्रसाद चौरसिया, बबल, सचिन गुप्ता, राहुल मेहरोत्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांडी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार विजयदशमी पर जलपीपुर में राज्यमंत्री रजनी तिवारी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
उन्होंने अनेक योजनाएं गिनाकर केंद्र व राज्य सरकारों को जनहितकारी सरकार बताया। इसकी अध्यक्षता प्रधान कुवरियांपुर गोविंद मिश्रा ने की। यहां ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत, जिला पंचायत सदस्य जय देवी, जगन्नाथ सिंह, पतरौल, मदनपाल, श्रीप्रकाश शुक्ला, आनंद तिवारी मौजूद रहे।
मल्लावां में रावण दहन में जुटी भीड़
मल्लावां। अतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया। जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। आयोजक चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल जायसवाल मिट्ठू रहे। यहां रावण का 80 फुट का पुतला बारिश और हवा चलने से झुक गया था। इसे ठीक करके रात में दहन किया गया। भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाए। यहां कोतवाल डीपी सिंह, माधौगंज थाना प्रभारी सुब्रत नारायण पुलिस सहित मुस्तैद रहे।

गूंजा जय श्रीराम के उद्घोष
शाहाबाद। मेला पठकाना में जारी रामलीला में बुधवार को रावण वध लीला का मंचन किया गया। रावण का वध होते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। यहां जमकर आतिशबाजी हुई। मेला कमेटी अध्यक्ष संजय मिश्रा उर्फ बबलू समेत अनुराग मिश्र, ऋषि मिश्रा, आशीष तिवारी, सत्यवीर शुक्ला आदि मौजूद रहे। इधर, बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक में मेघनाथ वध व सुलोचना सती का मंचन किया गया। यहां राजेश वर्मा, डॉ. मुरारी लाल गुप्ता, चौधरी उमेश गुप्ता, वासु वर्मा, रमाकांत मिश्रा, धीरू अवस्थी, विनोद गुप्ता, गंगाराम राठौर रहे।

फोटो-27- मल्लावा के रामलीला मैदान में जुटी भीड़

फोटो-27- मल्लावा के रामलीला मैदान में जुटी भीड़- फोटो : HARDOI

फोटो-21- मिट्ठू बाबा मैदान पर जलता रावण का पुतला

फोटो-21- मिट्ठू बाबा मैदान पर जलता रावण का पुतला- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed