फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three kg doda worth Rs 25 lakh seized in Hardoi, police arrested three vicious

Hardoi: 25 लाख रुपये का तीन किलो डोडा जब्त, पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

Sun, 16 Oct 2022 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2022 11:01 PM IST
सार

मल्लावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए कीमत का डोडा जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Three kg doda worth Rs 25 lakh seized in Hardoi, police arrested three vicious
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान तीन टप्पेबाजों को दबोच लिया। उनके पास से तीन किलो से अधिक अफीम में प्रयुक्त किया जाने वाला डोडा, एक तमंचा, 22 हजार रुपये नकद मिले हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। खुले बाजार में डोडा की कीमत 25 लाख से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन

कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि शनिवार शाम सूचना मिली कि कुछ लोग कस्बे में नशीला पदार्थ बेचने आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने कटरा-बिल्हौर मार्ग पर मोहद्दीपुर तिराहे के पास वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान हरदोई की तरफ से बिना नंबर की बाइक को रोक लिया। बाइक पर तीन युवक सवार थे।

विज्ञापन

पुलिस टीम ने तीनों से पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास एक थैला मिला। इसमें तीन किलो 300 ग्राम अफीम में प्रयुक्त होने वाला डोडा, एक तमंचा व कारतूस, 22,900 रुपये मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम लोनार के कंजर पुरवा निवासी रचित, विशाल उर्फ मोंटू, सांडी कस्बे के नवाबगंज निवासी अमित उर्फ छोटे बताया।

कोतवाल ने बताया कि कड़ाई से पूछने पर आरोपियों ने बताया कि तीनों शातिर टप्पेबाज हैं। अब तक शाहाबाद, पाली, संडीला, लोनार में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कोतवाल ने बताया कि तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed