{"_id":"6366525e67e79533887e9565","slug":"hardoi-doctor-beaten-up-vandalized-the-clinic-hardoi-news-knp7266256114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः डॉक्टर को पीटा, क्लीनिक में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः डॉक्टर को पीटा, क्लीनिक में तोड़फोड़
विज्ञापन
हरदोई। शहर के पिहानी चुंगी स्थित क्लीनिक पर कुछ लोगों ने हमला बोलकर डॉक्टर व उसके भतीजे की पिटाई की। इसके साथ ही क्लीनिक में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के मोहल्ला न्यू सिविल लाइन निवासी विनय कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह डॉक्टर है। पिहानी चुंगी के पास उनका क्लीनिक है। शहर निवासी प्रशांत पाल व पारस पाल पर उनका कुछ रुपया बकाया है। जिसे लेकर विवाद चल रहा है।
गुरुवार देर शाम वह क्लीनिक पर मरीजों को देख रहा था। इस दौरान प्रशांत पाल, पारस, संतोष पाल अपने सात अज्ञात साथियों के साथ कार व बाइक से क्लीनिक पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे पीटने लगे।
विज्ञापन
यह देख बचाव करने आए भतीजे सागर गुप्ता को भी पीटा। इसके बाद हमलावरों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ की। पूरी घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। लोगों की भीड़ लगने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।