फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Divisional commissioner reached flood affected village, angry seeing the mess

हरदोईः बाढ़ प्रभावित गांव पहुंची मंडलायुक्त, गंदगी देख हुई नाराज

Tue, 18 Oct 2022 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Divisional commissioner reached flood affected village, angry seeing the mess
फोटो-27- आयुक्त लखनऊ मंडल रोशन जैकब के निरीक्षण के दौरान गांव की मुख्य सड़क पर भरा पानी व कीचड़। - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले के दौरे पर आईं मंडलायुक्त रोशन जैकब ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। यहां बाढ़ व कटान निरोधक कार्यों जानकारी करने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। यहां गांव के मुख्य मार्ग पर गंदगी और जलभराव देखकर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने गांव के रास्ते को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर अफसरों के साथ बैठक करने के बाद मंडलायुक्त सवायजपुुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित बरहुली पहुंची। यहां रामगंगा नदी के किनारे पहुंच कर हालातों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। कहा कि, नदी का जलस्तर घट रहा है फिर भी सभी सतर्कता बरतें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने एसडीएम राकेश सिंह को नदी के किनारे बसे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर आवास के लिए भूमि आवंटन के भी निर्देश दिए। बाढ़ से प्रभावित परिवारों की महिलाओं से मुलाकात की। गांव की गलियों में टूटी नालियां और कीचड़ देखकर नाराजगी जताई। गांव की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बने राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कटान के स्थायी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के आला अफसर मौजूद रहे।
सभी मरीजों को दवा मुहैया कराने के निर्देश
हरदोई। विकास भवन में मंडलायुक्त रोशन जैकब ने विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मेडिकल कॉलेज के रूप में उच्चीकृत हो चुके जिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता को लेकर प्राचार्य को कड़े निर्देश दिए। पिछले दिनों डीएम एमपी सिंह के निरीक्षण में अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता न होने की शिकायत मिली थी। मंडलायुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने की बात कही।
मंडलायुक्त ने कहा कि 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए। नवीनीकरण के अंतर्गत पूर्ण सड़कों का सत्यापन कर लिया जाए। जल निगम (शहरी) की सभी परियोजनाओं को पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए।

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि, एंटी लार्वा का छिड़काव नियमित रूप से किया जाए। बैठक में डीएम एमपी सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, सीडीओ आकांक्षा राना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो-01- विकास भवन में बैठक करती आयुक्त लखनऊ मंडल  रोशन जैकब

फोटो-01- विकास भवन में बैठक करती आयुक्त लखनऊ मंडल रोशन जैकब- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed