फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, District vehicle collection center to be built in Kachhuna

Hardoi News: हरदोईः कछौना में बनेगा जनपदीय वाहन संग्रहण केंद्र

Thu, 15 Dec 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, District vehicle collection center to be built in Kachhuna
हरदोई। थाने को जल्द ही जब्त वाहनों की देखरेख की समस्या से निजात मिलने वाली है। पुलिस विभाग ने कछौना कोतवाली के निकट 8.50 एकड़ जमीन चिह्नित कर वाहन संग्रहण केंद्र निर्माण की तैयारी पूूरी कर ली है। इसका मानचित्र भी तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

प्रस्तावित जनपद वाहन संग्रहण केंद्र के लिए शासकीय भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों ने निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सीओ बघौली विकास जायसवाल, जोकि इस योजना के प्रभारी भी हैं। उन्होंने बताया की प्रोजेक्ट का लेआउट तैयार कर लिया गया। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सीओ का कहना है कि वाहन संग्रहण केंद्र खोलने की मुख्य वजह जब्त वाहनों का केंद्रीकरण करना है। जिले के सभी थानों से जब्त वाहनों को एक जगह लाया जा सके। प्रस्तावित संग्रहण केंद्र में जब्त वाहनों को रखने के लिए सर्किल कार्यालय के अनुरूप अलग-अलग क्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन होगी निगरानी
सीओ ने बताया कि जनपद में जब्त होने वाले वाहन की संबंधित थाने से हुई कार्रवाई के बाद सीधे जनपदीय वाहन संग्रहण केंद्र में लाकर उसे सर्किल कार्यालय के अधीन रखा जाएगा। इसके बाद निस्तारण होने पर उसे केंद्र से ही छोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि संग्रहण केंद्र के बनने से जहां जनपद के थाने जब्त वाहनों से मुक्त होंगे। वहीं दूसरी तरफ सभी जब्त वाहनों की केंद्रीकृत निगरानी हो सकेगी। इसके लिए इन्हें सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed