फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, District Panchayat member attacked, car damaged

Hardoi News: हरदोईः जिला पंचायत सदस्य पर हमला, कार क्षतिग्रस्त

Tue, 29 Nov 2022 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, District Panchayat member attacked, car damaged
फोटो-32- जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी में की गई तोड़फोड़ - फोटो : HARDOI
माधौगंज (हरदोई)। सोमवार रात करीब 11:30 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहीं जिला पंचायत सदस्य पर हमला किया गया। हमलावरों की मारपीट में उनका कार चालक घायल हो गया। हमलावरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की। मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कछौना द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह निवासी गौसगंज ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि सोमवार देर रात वह बच्चों के साथ नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस जा रही थीं।
विज्ञापन

बघौली रोड पर कंजड़ पुरवा के निकट पुलिया के पास रोहित, मोहित व मुन्ना निवासी कुतुलपुर कन्नौज, बाबू गांधी नगर उन्नाव सहित 15 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग एकाएक गाड़ी पर डंडे बरसाने लगे, इससे वह और बच्चे खौफजदा हो गए। हमले में उनकी गाड़ी के बायें गेट का का शीशा टूट गया और पीछे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर सौरभ निवासी बेहसार को हमलावरों ने बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया।
इसके बाद धारदार हथियार से वार कर गाड़ी का टायर फाड़ दिया। किसी तरह वह ड्राइवर को बचाते हुए दोनों बेटियों के साथ जान बचाकर घर पहुंची। इसके पहले भी उन्हें व उनके परिवार को धमकी मिल चुकी है।

जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed