फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Dispute over asking for Rs 70 for gutkha, cigarettes, shop set on fire

हरदोईः गुटखा, सिगरेट के 70 रुपये मांगने पर हुआ विवाद, दुकान में लगाई आग

Mon, 22 Aug 2022 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Dispute over asking for Rs 70 for gutkha, cigarettes, shop set on fire
फोटो-09- दुकान में जला सामान - फोटो : HARDOI
पचदेवरा। थाना क्षेत्र में आमतारा मोड़ के पास गुटखा सिगरेट के रुपये मांगने पर बाइक सवारों का परचून दुकानदार से विवाद हो गया। नाराज युवकों ने दुकान में आग लगा दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन वाहन ने आग बुझाई गई, लेकिन तब तक लगभग चार लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

गांव उदयपुर निवासी प्रेम हरी दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आमतारा मोड़ पर उसकी परचून की दुकान है। रविवार रात करीब नौ बजे वह दुकान पर बैठा था।
विज्ञापन

इस दौरान दो युवक बाइक से आए। युवकों ने 70 रुपये का गुटखा और सिगरेट खरीदी। रुपये मांगने पर दोनों गालियां देने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दुकान में रखे अखबार आदि में माचिस से आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से दुकान में रखा परचून का सामान जल गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। उसने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
पीड़ित ने आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed