{"_id":"6373cb67c8d33f3c5545b2ca","slug":"hardoi-dengue-outbreak-is-not-stopping-10-new-patients-found-hardoi-news-knp7284833142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, 10 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, 10 नए मरीज मिले
विज्ञापन
फोटो-07- डेंगू वार्ड
- फोटो : HARDOI
हरदोई। डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। रोजाना डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे मेें डेंगू के 10 मरीज मिले हैं। मलेरिया विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए जांचे व दवा का छिड़काव करने का दावा कर रहा है। अफसरों का कहना है कि टीम को नौ घरों में मच्छर का लार्वा मिला था। इन घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मलेरिया विभाग घर-घर जांच कर एंटी लार्वा का छिड़काव कराने का दम भर रहा है। इसके बाद भी डेंगू पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। प्रतिदिन नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।
मलेरिया अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार शाम तक टीमों ने शहर के मोहल्ला सरायं थोक, सिनेमा रोड, सीतापुर रोड, लक्ष्मीपुरवा में भ्रमण किया। यहां बुखार पीड़ित 140 लोगों की एलाइजा जांच की। इसमें डेंगू के छह मरीज मिले।
विज्ञापन
इसके अलावा टीम ने इन्हीं मोहल्लों में 1502 घरों में सोर्स रिडक्सन का कार्य किया। इसमें नौ घरों में मच्छर का लार्वा मिला। इस पर भवन मालिकों को नोटिस जारी कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी दी गई है।
इधर, मंगलवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में डेंगूू की जांच के लिए 66 मरीजों के सैंपल लिए गए। पैथोलॉजी के सूत्रों के मुताबिक चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई हैं।