{"_id":"634fde59cc295f3a6843d7bf","slug":"hardoi-dead-body-of-old-man-drowned-in-drain-was-found-landing-in-the-river-hardoi-news-knp724023054","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः नाले में डूबे वृद्ध का नदी में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः नाले में डूबे वृद्ध का नदी में उतराता मिला शव
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बेहथर गांव में नाले में डूबे वृद्ध का सातवें दिन मंगलवार शाम शेख पुर गांव के पास से गंभीरी नदी में शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेहथर गांव निवासी लंकुश (65 ) खेती करता था। 11 अक्तूबर को वह खद्दीपुर से बेहथर आने वाले मार्ग पर रामगंगा नदी से गंभीरी नदी को मिलने वाले नाले में डूब गया था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन सुराग नहीं लग सका था।
मंगलवार शाम शेखपुर गांव के पास गंभीरी नदी में उसका शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के परिजनों को सूचना दी। मौके पर आए परिजनों ने शव की शिनाख्त की। एसओ छोटेलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।