{"_id":"63722c58b7612c3cdf1cc135","slug":"hardoi-dead-body-of-an-old-woman-found-lying-in-a-pond-hardoi-news-knp7281656116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः कंडे पाथने गई वृद्धा का तालाब में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः कंडे पाथने गई वृद्धा का तालाब में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
बघौली। गोबर के कंडे पाथने गई वृद्धा का शव रविवार देर शाम तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने गोबर सानने के लिए तालाब से पानी भरते समय पैर फिसलने से पानी में गिरकर डूबने से मौत होने की आशंका जताई है।
हड़हा गांव निवासी पार्वती (60) रविवार शाम तालाब किनारे कंडे पाथने गई थी। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी। इस पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन करते तालाब के पास पहुंचे। जहां तालाब में शव उतराता देखा।
इसके बाद परिजनों ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मृतका के परिवार में पांच बच्चे हैं। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि तालाब में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।