{"_id":"63012e00cdb07776b14a2a23","slug":"hardoi-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-room-hardoi-news-knp713741933","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ललुआमऊ गांव में शनिवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। पड़ोसियों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते युवक के आत्महत्या करने की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ललुआमऊ निवासी विजय (22) घर में अकेला रहता था। उसकी मां और भाई पानीपत में रहते हैं। शनिवार की शाम विजय का शव बरामदे की छत में लगे कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
आसपास के लोगों ने शव लटका देखा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके भाई सूरत को फोन पर दी। मृतक आठ भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। मां और भाई पानीपत से घर के लिए निकल चुके हैं। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।