{"_id":"63761431d9101c6ab85628de","slug":"hardoi-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-garden-hardoi-news-knp728696527","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः बाग में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः बाग में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के हजरत पुर गांव में गुरुवार सुबह युवक का शव बाग में फंदे पर लटका मिला। परिजन युवक के मानसिक बीमारी से परेशान होकर जान देने की बात कह रहे हैैं।
गांव हजरत पुर निवासी जैनुद्दीन (20) का शव गुरुवार सुबह रामचंद्र के बाग में शर्ट के फंदे से लटका मिला। खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि एक वर्ष से जैनुद्दीन मानसिक रूप से बीमार था। उसका शहर के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। उसे आराम नहीं मिल रहा था। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। वह सात भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।