{"_id":"638c878c70a6be5c68471dfb","slug":"hardoi-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-hardoi-news-knp731639252","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
पिहानी। तपोवन सिद्धाश्रम धोबिया में मेला देखने के लिए आए गांव राभा के एक युवक का शव रविवार सुबह आश्रम के एक पेड़ में मफलर के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव राभा निवासी अवशेष कुमार यादव (25) का शव रविवार सुबह धोबिया के तपोवन सिद्धाश्रम पर सोहरिया के पेड़ से मफलर के सहारे लटका पाया गया।
मृतक युवक के चाचा रामस्वरूप ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि अवशेष का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। शनिवार को वह आश्रम पर मेला देखने के लिए निकला था।
कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि अवशेष का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की जानकारी परिजनों ने दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।