फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Dead body of a woman found hanging in the room

Hardoi: कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Tue, 15 Nov 2022 06:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Dead body of a woman found hanging in the room
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में मंगलवार को महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। गांव में घरेलू कलह के चलते फंदा लगाकर जान देने की चर्चा है।
विज्ञापन

पिपरिया गांव निवासी सरिता (26) की शादी 10 वर्ष पहले थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी राहुल के साथ हुई थी।

मंगलवार सुबह सरिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। खेत से लौटे राहुल ने शव लटका देखा। उसने घटना की सूचना मृतका के पिता रामचंद्र को दी। कुछ देर में पिता परिजनों के साथ मौके पर आ गए। घटना में दोनों पक्ष कुछ नहीं बोल रहे हैं। मृतका के पिता ने आरोप से अभी इन्कार किया है।
विज्ञापन


गांव में घरेलू कलह के चलते महिला के खुदकुशी करने की चर्चा हो रही है। मृतक के तीन बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पचदेवरा एसओ अनिल कुमार ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed