फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, DCM driver committed suicide by hanging

हरदोईः डीसीएम चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 10 Oct 2022 04:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, DCM driver committed suicide by hanging
फोटो-25- रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : HARDOI
प्रतापनगर। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के झरोइया गांव में रविवार शाम पत्नी से कहासुनी के बाद डीसीएम चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूरी पर यूकेलिप्टस के पेड़ में उसका शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झरोइया गांव निवासी द्वारिका (30) डीसीएम चालक था। वह रविवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लग सका था। सोमवार सुबह खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने गांव से एक किलोमीटर दूरी पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ में गमछे के फंदे से उसका शव लटका देखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। मृतक के पिता अजय पाल ने बताया कि बेटे और बहू के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार शाम दोनों में विवाद हो गया। नाराज होकर द्वारिका ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी रेनू के अलावा दो बच्चे हैं। कोतवाल गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि घरेलू कलह के चलते खुदकुशी करने की बात सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed