फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi crown to BJP's Sukh Sagar

Hardoi News: हरदोई का ताज भाजपा के सुख सागर के नाम

Sun, 14 May 2023 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hardoi crown to BJP's Sukh Sagar
हरदोई। हरदोई नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के सुखसागर मिश्र के पास रही। उन्होंने 14570 मतों से विजय हासिल की। दूसरे स्थान पर सपा के प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता रहे।
विज्ञापन

जीआईसी में शनिवार को सुबह से ही मतगणना कार्मिकों, सुरक्षा कर्मियों, अधिकारियों और प्रत्याशी-एजेंटों की आमद शुरू हो गई थी। नगर पालिका परिषद हरदोई में अध्यक्ष पद के नौ प्रत्याशी और 25 वार्डों पर सभासद पद के प्रत्याशियों के लिए मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट के साथ हुई। पोस्टल बैलेट की काउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी सुखसागर ने बढ़त बनाई और 14570 मतों से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी सभी राउंड में दूसरे स्थान पर ही बने रहे। नगर पालिका परिषद हरदोई की रिटर्निंग ऑफिसर सदर एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि कुल 52,277 मतपत्रों की गिनती कराई गई है। इसमें से वैध मतपत्रों में से भाजपा प्रत्याशी सुखसागर मिश्र को पांचों राउंड में 30381 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता को 15,511 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

पोस्टल बैलेट में प्रत्याशियों को मिले मत
नगर पालिका परिषद हरदोई के लिए आरओ सदर एसडीएम स्वाति शुक्ला के पर्यवेक्षण में शुरू हुई। मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। पोस्टल बैलेट से यहां पर कुल 86 कार्मिकों ने मताधिकार किया था। गिनती के समय एक मतपत्र रद्द किया गया। 85 वैध मतों में से भाजपा के सुखसागर मिश्र मधुर को 49, सपा के रामज्ञान गुप्ता को 27, बसपा के दीपांशु मिश्रा को सात, आप के गुलाब सिंह को दो और निर्दलीय अनूप कुमार को दो मत प्राप्त हुए।

नगर पालिका परिषद हरदोई में प्रत्याशियों को राउंडवार मिले मत
पार्टी - प्रत्याशी का नाम - एक - दो - तीन - चार - पांच राउंड - योग
भाजपा - सुखसागर मिश्र मधुर - 7573 - 6906 - 7754 - 6507 - 1641 - 30381
आप - गुलाब सिंह - 211 - 206 - 189 - 114 - 24 - 744
बसपा - दीपांशु मिश्रा - 695 - 485 - 458 - 378 - 95 - 2111
सपा - रामज्ञान गुप्ता - 4553 - 3662 - 3723 - 3081 - 492 - 15511
कांग्रेस - शिव कुमार गुप्ता - 233 - 225 - 171 - 164 - 33 - 826
निर्दलीय अनूप कुमार - 175 - 161 - 174 - 125 - 57 - 692
अमित - 108 - 62 - 112 - 62 - 19 - 363
चमन अली - 255 - 231 - 147 - 105 - 13 - 751
रीता गुप्ता - 75 - 40 - 81 - 76 - 05 - 277
नोटा - 147 - 157 - 167 - 129 - 24 - 421
----------------------------------------------
राउंडवार गिने गए मतों और रद्द मतों की स्थिति
नगर पालिका परिषद हरदोई की रिटर्निंग ऑफिसर सदर एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि मतगणना के लिए 36 मेज लगाई गई थीं। पांच राउंड में गणना का काम पूरा कराया गया है। प्रथम राउंड में बैलेट बॉक्स से निकले 14812 मतपत्रों की गिनती की गई। इसमें से 780 मतपत्र रद्द किए गए, जबकि 14032 मतपत्र वैध रहे। द्वितीय राउंड में 12738 मतपत्रों की गिनती की गई और इसमें 613 मतपत्र रद्द निकले। 12125 मतपत्र वैध रहे। तीसरे राउंड में 13766 मतपत्रों की गिनती की गई। इसमें 790 मतपत्र रद्द निकले और 12976 मतपत्र वैध थे। चौथे राउंड में 11339 मतपत्रों की गिनती की गई। इसमें 10741 मतपत्र वैध रहे, जबकि 598 मतपत्र रद्द निकले। पांचवें राउंड में 2517 मतपत्रों की गिनती कराई गई। इसमें 114 मतपत्र रद्द निकले और 2403 मतपत्र वैध पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed